घर में काम करते वक्त युवती को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार सुबह घर में काम कर रही एक २० वर्षीय युवती को करंट लग गया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की कुलहरदा कालोनी में रहनी वाली नादिया पिता सादिक खान उम्र २० साल सुबह अपने घर में काम कर रही थी, तभी उसका संपर्क घर में स्थित एक बिजली के तार से हो गया। जिससे उसे करंट का झटका लगा। घटना के बाद तुरंत परिजन उसे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। जहां युवती का उपचार किया जा रहा है।

281 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!