Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 24 दिसम्बर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 दिसम्बर को शाम 4 बजे समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों में से आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दी जा रही सेवाओं एवं समाधान एक दिवस जैसे विषयों की समीक्षा भी करेंगे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में इस बार गृह विभाग के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट न लिखना, एफ.आई.आर. विलम्ब से लिखना तथा एफआईआर सही धाराओं में न लिखने संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा समाधान ऑनलाइन में श्रम विभाग की मध्यप्रदेश असंगठित शहरी ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना, राजस्व विभाग के नामातंरण एवं बंटवारे संबंधी मामले, ऊर्जा विभाग के बिजली न आने व वोल्टेज से संबंधित मामले, बिल में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, गांवों में साफ-सफाई न होने, शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, नहरों के माध्यम से सिंचाई, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply