Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आयुर्वेद सिद्धान्त का पालन करें तो पूर्ण स्वस्थ्य रहेंगे : डॉ. वर्मा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा में रविवार को विशेष परामर्शदाता के रूप में जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर अनिल वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओ को आयुष शब्द का सम्पूर्ण अर्थ बताते हुए आयुर्वेद के सिद्धांतो का पालन करने की सलाह दी और दिन में सोने से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए स्वस्थ्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करने के नियम बताये और सुबह जल्दी उठने की सलाह दी। उन्होंने अपने जीवन से दस मिनट खुद के लिए निकालने पर जोर दिया और बताया की यदि आपने यह शुरू कर दिया तो आपकी आधी समस्याओ का समाधान तो यही समाप्त हो जाएगा। आयुष विभाग द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को छात्र छात्राओ का प्रकृति परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जन अभियान के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कहा कि आयुर्वेद में प्रत्येक व्यक्ति के आहार-विहार एवं दैनिक क्रियाकलापों की आदतों के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति निश्चित की जाती है, जिससे उन व्यक्तियों को भविष्य में मौसम परिवर्तन पर होने वाले स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न परियोजना ‘देश का प्रकृति परीक्षणÓ अभियान के अन्तर्गत पूरे देश के नागरिकों का स्वास्थ्य डेटा तैयार किया जा रहा है।

विश्व ध्यान दिवस भी मनाया  

विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सहभागियों को ध्यान की महत्ता बताते हुए 10 मिनट ध्यान का अभ्यास कराया। भाग दौड़ भरी जिंदगी में जिस तरह मनुष्य मानसिक, वैचारिक रूप से परेशान, चिंतित तथा भ्रमित हो रहा है और अपने जीवन में कई तरह के कष्टों का सामना कर रहा है। इनसे निजात पाने तथा अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसलिए हम सभी को ध्यान क्रिया को अपने दैनिक जीवन में धारण करना चाहिए। इस दौरान हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। साथ ही परामर्शदाता कंचना चौहान, दीनबन्धु गौर, सुरेन्द्र चौहान, संजय थाटे, दीपांशु सोनी, तरुण महंत, संदीप ढोल्या सहित छात्र छात्राए मौजूद थे।

585 Views
What do you think?

Leave a Reply