Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ा निवासी खालिद पिता इसाक मंसूरी उम्र ३५ साल का गांव में ही सड़क पर एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। घायल ने बताया कि वह वेल्डिंग के काम के लिए राड लेने जा रहा था। तभी वह गांव में ही हादसे का शिकार हो गय। जिस कारण उसे चोट लगी है। वही ऋतिक पिता दशरथ कोरकू उम्र १६ साल निवासी गांव मारापडोल थाना रहटगांव दोपहर २ बजे के लगभग गांव के ही पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसे राहगीरों ने १०८ एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply