Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ग्राम बोरी में 6 नवम्बर को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

2 min read
Text Size:

–ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी व हरदा विकासखण्ड के वनग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी उन्हें देने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण तो किया ही जाता है साथ ही ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाता है ताकि ग्रामीणजन इन योजनाओं के बारे में जान सकें और योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आगे आएं। इसी क्रम में अगला शिविर 6 नवम्बर को टिमरनी विकासखण्ड के वनग्राम बोरी में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बोरी के आसपास के ग्राम महुखाल, ढेगा व ऊंचाबरारी के ग्रामीणजनो की समस्याएं सुनी जाएगी। यह शिविर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करें तथा शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि व जनपद पंचायत पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करें।नवम्बर माह में इन वन ग्रामों में भी लगेंगे शिविरकलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इसी तरह का शिविर ग्राम कायदा में 9 नवम्बर को आयोजित होगा, जिसमें कायदा, कुमरूम, बोरपानी, डेहरिया, जड़कउ, मालेगांव व दिदम्दा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम लोधीढाना में 13 नवम्बर को शिविर आयोजित होगा, जिसमें लोधीढाना, झिरना, डेबराबंदी, पाटियाकुआ व गोहटी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा 20 नवम्बर को वनग्राम राजाबरारी में शिविर आयोजित होगा, जिसमें राजाबरारी, उंचाबरारी, महागांव व टेमरूबहार के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके बाद वनग्राम रातामाटी में 22 नवम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में रातामाटी, बिटिया व जूनापानी के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इसके अलावा वनग्राम कायरी में 27 नवम्बर को शिविर आयोजित होगा, जिसमें कायरी, डोंग, आम्बा, मन्नासा, बोथी व जवारधा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा वनग्राम बांसपानी में 29 नवम्बर को शिविर आयोजित होगा, जिसमें बांसपानी, चंद्रखाल व रूठूबर्रा के ग्रामीण शामिल होंगे।

407 Views
What do you think?

Leave a Reply