कहानी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन हरदा द्वारा 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए कहानी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। कहानी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए तैयारी समय 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक तय किया गया है। सभी छात्र, छात्राएं अपने फोटोग्राफ्स और कहानी 25 अक्टूबर से पहले फाउंडेशन के कार्यालय में जमा करें। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय पुरस्कार 2100 और तृतीय पुरस्कार 1100 है। साथ ही पांच आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार 25 वर्ष से अधिक महिला आयू वर्ग में कहानी लिखो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 4100, द्वितीय पुरस्कार 2500, तृतीय पुरस्कार 1500 के साथ तीन सांत्वना पुरस्कार नगद प्रदान किए जाएंगे। साथ ही महिला वर्ग के लिए ही खुले आयु वर्ग में कविता लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 18 सो रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1200 प्रति पुरस्कार 800 रुपए होगा। साथ ही आकर्षक नगद सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।          चारों आयु विभाग के प्रतिभागियों के लिए 25 सितंबर से 25 अक्टूबर का समय तैयारी के लिए नियत किया गया है। समस्त प्रविष्टियां 25 अक्टूबर के पहले समस्त नियम और शर्तों का पालन करते हुए जमा की जा सकती हैं।

Views Today: 2

Total Views: 578

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!