अनोखा तीर, हरदा। खातेगांव तहसील के नेमावर के पास ग्राम तुरनाल में भगवान परशुराम के द्वारा अपने माता-पिता का पिंडदान किया गया था। जिसके प्रतीक स्वरूप आज भी स्थल पर पंच लड्डू के आकृति के पिंड बने हुए है। परंतु हंडिया में चल रहे बेराज डेम परियोजना के अंतर्गत डेम के बैक वाटर की वजह से उक्त स्थल जलमग्न की स्थिति में है। अगर यह स्थल जलमग्न हो गया तो ब्राह्मण समाज का एक तीर्थ स्थल समाप्त हो जाएगा। अत: परशुराम सेना जिला हरदा के सभी सदस्यों ने खातेगांव तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया, ताकि स्थल का संरक्षण किया जाए, स्थल की उचित निर्माण कार्य किया जाय। अगर ऐसा नहीं होता सम्पूर्ण परशुराम सेना आंदोलन हेतु बाध्य होगी। ज्ञापन देते समय समस्त परशुराम सेना जिला हरदा के पदाधिकारी एवं खातेगांव के विप्र बंधू उपस्थित रहे। ज्ञापन देते समय सामने परशुराम सेना प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, परशुराम सेना जिला प्रभारी राज शर्मा, परशुराम सेना जिला अध्यक्ष अमन दुबे, खातेगांव से विप्र समाज से नीरज व्यास, दर्शन शर्मा, अज्जू गुरु, रानू तिवारी, मोहित शर्मा, रजत त्यागी, अर्पण मिश्रा, राज दुबे, हर्षित दुबे, पियूष पंचोली, अभिषेक पस्टारिया आदि उपस्थित थे।
परशुराम सेना ने खातेगांव पहुंचकर एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Text Size:
223 Views
What do you think?






