सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM



अनोखा तीर, हरदा। 2 सितंबर से भाजपा देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा प्रकल्प विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी के अनुसार सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस आयोजित जिला कार्यालय में अंत्योदय प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक में संभाग प्रभारी विवेक गौड ने प्रकोष्ठ के सदस्यों से चर्चा करते हुए लक्ष्य निर्धारित किया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का अंत्योदय का सिद्धांत उसके परिपालन में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। इस अवसर पर नर्मदा पुरम जिला संयोजक आशीष राजपूत, जिला भाजपा महामंत्री देवीसिंह सांखला, जिला संयोजक दर्शन सिंह गहलोत एवं नरेंद्र सैनी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!