अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 17.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 25.9 मि.मी., टिमरनी में 26.2 मि.मी., खिरकिया में 5.8 मि.मी., रहटगांव में 19.2 मि.मी. व सिराली में 12.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 425.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 463.5 मि.मी., टिमरनी में 340.8 मि.मी., खिरकिया में 399.8 मि.मी., रहटगांव में 456.9 मि.मी. व सिराली में 467.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 2 अगस्त तक 629.1 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।
पिछले 24 घंटों में जिले में 17.9 मि.मी. औसत वर्षा





