Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नर्मदा पुल पर हुआ गड्ढा

2 min read
Text Size:


-हरदा-देवास प्रशासन ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश  
अनोखा तीर, हंडिया। नेमावर नर्मदा पुल पर हुए गड्ढे का जिला प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सूचना पर हरदा अपर कलेक्टर नागार्जुन गोडा, एसडीएम कुमार शानू देवड़िया, सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुल के गड्ढे वाले भाग से भारी वाहनों का आवागमन रोका। मिली जानकारी के अनुसार हरदा देवास जिले की सीमाओ को जोड़ने वाले नर्मदा पुल से भारी वाहनों व यात्री बसों का आवागमन रहता है। मगर सेतु निगम द्वारा समय समय पर पुल की मरम्मत कार्य नहीं कराए जाने से पुल पर भयानक गड्ढे हो गए हैं। कई बार समाचार पत्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों द्वारा शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, मगर किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। आज नर्मदा पुल पर जगह-जगह गड्ढे हादसों को निमंत्रण देते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में हुए पुल पर गड्ढे निश्चित सेतु निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हंै। कुछ वाहनों के चालकों का कहना है कि नर्मदा पुल की रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है, पुल के दोनों साइड में रेत भरा जाने से पानी निकासी के छेद बंद हो गए हैं। जिससे बरसात का पानी भी पुल के ऊपर भरा रहा है, ऐसे में पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply