Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुरुजनों का हुआ सम्मान, मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव  

2 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। हरदा आदर्श महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों का सम्मान कर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ संजीव गौर प्रोफेसर मेडीकैप्स यूनिवर्सिटी इंदौर, प्रभुदयाल उमरिया सहायक प्राध्यापक समाजकार्य, गणेश विश्वकर्मा सहायक प्राध्यापक विज्ञान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  रुबीना अली प्राचार्य हरदा आदर्श महाविद्यालय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ गौर द्वारा गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। माता और पिता अपने बच्चों को संस्कार देते हैं, पर गुरु सभी को अपने बच्चों के समान मानकर ज्ञान देते हैं। गुरु और शिक्षकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। एक विद्यार्थी के जीवन में गुरु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। गुरु के ज्ञान और संस्कार के आधार पर ही उसका शिष्य ज्ञानी बनता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या रुबीना अली एवं विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक महेन्द्र सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ संजीव गौर का महाविद्यालय द्वारा शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने किया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक छाया लोंगरे, नवीन दायमा, अंकिता यादव, महेंद्र सावनेर रासेयो स्वयंसेवक जयन्त राठौर, आनंद भुसारे, सादिक खान, रिमझिम सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

276 Views
What do you think?

1 Comment

  1. prabhudayal

    सभी गुरु जनों को मेरा प्रणाम।

Leave a Reply