इफको ने सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण में नैनो उर्वरको के महत्व को बताया।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दिनांक 17 .7.2024 वार बुधवार को विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा हरदा जिले की समस्त 52 सहकारी समितियो के प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अनोखा तीर हरदा:-कार्यक्रम संजय यादव उपसंचालक कृषि हरदा, वासुदेव भदोरिया सहायक आयुक्त सहकारिता हरदा, योगेश मालवीय जिला विपणन अधिकारी हरदा एवं अखिलेश पटेल सहायक संचालक कृषि हरदा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
उप संचालक कृषि श्री यादव द्वारा संबोधन करते हुए बताया कि वर्तमान में अधिक रासायनिक उर्वरक के उपयोग से मिट्टी की सेहत में काफी गिरावट आ रही है जिसके कारण भूमि की उत्पादकता निरंतर घटती जा रही है एवं पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। इसके सुधार हेतु उन्होंने नैनो उर्वरक तथा जैव उर्वरको का उपयोग करने की सलाह दी। इसी क्रम में सहायक आयुक्त सहकारिता श्री भदौरिया जी ने समितियां के व्यवसाय विविधिकरण पर जोर दिया एवं बताया कि समिति अनुदानित रासायनिक उर्वरक यूरिया डीएपी के अलावा जैव उर्वरक एवं अन्य गैर अनुदानित उर्वरक जैसे जिंक सल्फर सागरिका आदि का विक्रय करके अधिक लाभ प्राप्त कर सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित इफको के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश पाटीदार ने इफको के समस्त उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए नैनो उर्वरक के विषय में विस्तार से चर्चा की। श्री पाटीदार ने बताया कि नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी का उपयोग करके अनुदानित रासायनिक उर्वरक की मात्रा को आधा किया जा सकता है एवं पर्यावरण प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा भारत सरकार की करोड़ों रुपए की अनुदान राशि को भी बचाया जा सकता है। आगे श्री पाटीदार ने बताया कि वर्तमान समय में समितियां द्वारा इफको से उपलब्ध कराए जा रहे हैं नैनो उर्वरक, जैव उर्वरक, सागरिका एवं सल्फर , जिंक आदि विशिष्ट उत्पादों का विक्रय करके समिति को लाभप्रद स्थिति में लाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के कर कमलों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियां को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर इफको बाजार के विक्रय अधिकारी योगेश दुबले हरदा एवं दीपक बाके सिराली एस एफ ए प्रदुम्न दुगाया हरदा तथा एमडीई चंदन सिंह हरदा व इफको बाजार सहायक अनिल जाट हरदा उपस्थित थे

Views Today: 2

Total Views: 210

Leave a Reply

error: Content is protected !!