Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

संगीत प्रेमियों को नि:शुल्क मंच प्रदान कराता है कराओके गु्रप : राजेश सालुंके

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए हर रविवार को स्थानीय नेहरू पार्क में राजेश सालुंके द्वारा कराओके गु्रप के माध्यम से संगीत गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। राजेश सालुंके ने बताया कि शहर के संगीत प्रेमियों के लिए यह आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी वर्ग के लोग जो गाना गाने के इक्षुक हो सभी आ सकता है। यह पूरी तरह से निशुल्क है। जो हर रविवार को नेहरू पार्क में शाम के समय आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया की विगत 10 हफ्तों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राजेश सालुंके ने बताया की 31 जुलाई को मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि एवं 4 अगस्त को किशोर दा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्थानीय कच्छकड़वा पाटीदार धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें लाईव ऑर्केस्ट्रा रहेगा। जिसमे हरदा के साथ साथ जबलपुर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply