Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मूंग खरीदी 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर किए जाने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की खरीदी 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर किए जाने की मांग की है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लेख है कि म.प्र. सरकार द्वारा पूर्व में मूंग खरीद 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से की गई थी और वर्तमान में 08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से की जा रही है। जिसके अंतर्गत किसानों के कुल उत्पादन 50 प्रतिशत ही सरकार द्वारा किसानों से खरीदा जाएगा, बाकि किसानों की आधी मूंग फसल मंडी में कम भाव में बिकेगी। जिससे की किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। अत: अनुरोध है कि किसानों की मूंग फसल खरीदी सरकार द्वारा 08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर पूर्व की भांति 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जाए, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply