Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सेवा दिवस के रूप में मनाया गुप्ता का जन्मदिन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। वैश्य महासम्मेलन मप्र के अध्यक्ष, पूर्व केबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिन प्रदेश भर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। वैश्य महासम्मेलन मप्र के नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष दीपक नेमा एवं युवा इकाई जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि हरदा जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में इस अवसर पर हरदा जिला इकाई द्वारा सभी को फल, बिस्किट का वितरण किया और वृद्धजनों के साथ बैठकर उनकी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, कर्मचारियों की व्यवस्थाओं से सभी वृद्ध बहुत खुश थे। पश्चात महिला इकाई द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर माया सिंहल, केशव बंसल, रेणु जैन, अरूण जैन, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

257 Views
What do you think?

Leave a Reply