Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर पिलाई जा रही पोलियो की खुराक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 से 25 जून तक 5 वर्ष तक की उम्र के सभी बच्चो को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत दूसरे दिन सोमवार को आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस दौरान जिले के चिन्हित हाई रिस्क एरिया जैसे- ईट भट्टे, निर्माण स्थल, मेला स्थल, झुग्गी झोपड़ी, घुमक्कड आबादी सहित अन्य स्थानों पर भी क्षेत्र के मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वे कर 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply