Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

उर्वरक एवं बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए सैंपल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार खरीफ मौसम वर्ष 2024 में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग के जिला एवं विकासखण्ड निरीक्षकों द्वारा उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठानों का निरंतर निरीक्षण एवं नमूने आहरित किए जा रहे है। प्रभारी उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि सोमवार को जिला बीज निरीक्षक रामकृष्ण मंडलोई, कृषि विस्तार अधिकारी अनिल मलगाया ने मां रेवा कृषि सेवा केंद्र हंडिया, चौहान ट्रेडर्स हंडिया के विकय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर बीज के नमूने लिए इसके अलावा विकासखंड कीटनाशी निरीक्षक सोनल अठनेरे, कृषि विस्तार अधिकारी अरुण दुबे ने एनपीके कृषि सेवा केंद्र हरदा एवं कृष्णा इंटरप्राइसेज हरदा के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। अद्यतन स्थिति तक उर्वरक के 66 नमूने एवं बीज के 290 नमूने आहरित कर, विश्लेषण के लिए राज्य शासन द्वारा अधिसूचित उर्वरक गुण नियंत्रण एवं बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए हंै। अद्यतन स्थिति तक 39 उर्वरक के नमूनो का परिणाम मानक स्तर एवं 18 बीज नमूनो का परिणाम मानक स्तर का पाया गया है। साथ ही 1 बीज नमूना अमानक पाये जाने पर संबंधित विक्रेता को प्रदाय बीज लायसेंस निरस्त किया गया।

प्रभारी उप संचालक श्री यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विक्रेताओ के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान में पायी गई कमियों के आधार पर 7 उर्वरक विक्रेता एवं 7 बीज विके्रताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिनमें से 1 बीज विक्रेता का जबाव संतोषजनक नहीं होने पर बीज लायसेंस को निलंबित किया गया तथा 2 बीज विक्रेताओं के विक्रय एवं भण्डारण स्थल पर पाए बीज को विक्रय से प्रतिबंधित किया गया। इसके अलावा पौध संरक्षण औषधि विक्रेताओं के विक्रय एवं भण्डारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने पर पायी गई अनियमितता के संबंध में 19 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा 1 विक्रेता के विक्रय एवं भण्डारण स्थल पर उपलब्ध स्कन्ध को विक्रय से प्रतिबंधित किया गया।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply