Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को हरदा जिले के विभिन्न पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिला चिकित्सालय हरदा में बनाए गए पोलियो बूथ पर कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ.नागार्जुन बी. गोड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एचपी सिंह तथा सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र परिहार व लायंस क्लब के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व कलेक्टर श्री सिंह एवं अन्य आतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय में बनाए गए पोलियो बूथ पर पहुंचकर हरदा विधायक डॉ. आरके दोगने ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply