केन्द्रीय राज्य मंत्री उईके आज हरदा आएंगे

 

अनोखा तीर, हरदा। केन्द्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग डीडी उईके आज हरदा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके प्रात: 9 बजे बैतूल से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 10:30 बजे टेमागांव पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्री श्री उईके प्रात: 11 बजे सोडलपुर, 11:30 बजे टिमरनी, दोपहर 1 बजे उड़ा में स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:15 बजे केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके का हरदा शहर में आगमन होगा। हरदा शहर में विजयी जुलूस व विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद दोपहर 2:30 बजे केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री उईके दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे और शाम 5 बजे हरदा से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!