Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

रोजगार मेले में 143 युवाओं का प्राथमिक चयन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर Ÿी आदित्य सिंह के निर्देश पर गुरूवार को शासकीय आईटीआई हरदा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्षमण सिंह सिलोटे ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 165 बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीयन कराया था, जिनमें से कुल पांच कम्पनियों द्वारा 143 बेरोजगार युवक युवतियों का विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक चयन किया गया है। इनमें से सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड रायसेन ने 68, बेनिफिट्स वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद ने 33, किसान बायो प्लांटेक लिमिटेड भोपाल ने 5, एल आई सी हरदा ने 21 तथा शिव शक्ति एग्रोटेक लिमिटेड इंदौर ने 16 युवक युवतियों का प्राथमिक चयन किया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में प्रभावित हुए परिवारो के कुल 45 सदस्यों ने भी अपना पंजीयन कराया था।

284 Views
What do you think?

Leave a Reply