केन्द्रीय कृषि मंत्री से किया हरदा आने का आग्रह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा:-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में नवनियुक्त केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हरदा के भाजपा नेताओं ने उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण लेगा, अरविंद सारन तथा उनके साथियों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एतिहासिक जीत व कृषि मंत्री बनने पर आत्मीय शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री लेगा ने उनसे हरदा आने का आग्रह भी किया। श्री चौहान ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश प्रवास दौरान हरदा आने की बात भी कही।

182 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!