Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

होटल व रेस्टोरेन्ट्स से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने शुक्रवार को हरदा शहर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये। इस दौरान हरदा शहर के माँ रेवा रेस्टोरेन्ट व न्यू कान्हा रेस्टोरेन्ट से पोहा, जलेबी, समोसा व गुंजिया के सैम्पल लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरदा राजेन्द्र कांबले ने बताया कि सभी सैम्पल खाद्य परीक्षण प्रयोग शाला भेजे जाएंगे तथा रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बंसल भी उपस्थित थी।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply