होशंगाबाद / नर्मदापुरम

वृहद विद्यारंभ संस्कार का आयोजन कल

वैदिक मंचोच्चार के साथ होगा शुभारंभ

 

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। नर्मदांचल की अग्रणी संस्था द चैम्प्स फन स्कूल के द्वारा रविवार 2 अप्रैल को प्रात: 10 बजे आचार्य पं सोमेश परसाई के सानिध्य में संस्था परिसर में वृहद विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार का शुभारंभ होगा। संस्था के प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने बताया कि पिछले दो दशक से छोटे बच्चों को प्ले. वे मैथेड से शिक्षा प्रदान की रही है एवं स्प्रिगंडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के रूप में स्थापित संस्थान है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों के सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें सनातन के गौरव से जोड़ने के लिए नर्मदापुरम में एक नई पहल की जा रही है। जीवन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार विद्यारंभ संस्कार से बच्चों को संस्कारित कराने हेतु प्रयास किया जा रहा है। हमारी भावना इस आयोजन से नवीन पीढ़ी में भारतीय संस्कृति व संस्कारों की महान शक्ति को पुन: स्थापित करने की है। जिससे हमारा भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो सके। श्री चटर्जी ने बताया कि विद्यारम्भ संस्कार शास्त्रों में उल्लेखित सोलह सस्कारों में से दशम व सर्वाधिक महत्तवपूर्ण संस्कार है। जो बच्चे के विद्या अध्ययन प्रारंभ करते समय कराया जाता है। आज के समय में यह और अधिक प्रासंगिक हो जाता है जब ज्ञान व शिक्षा व्यक्ति के जीवन की सफलता का मुख्य कारक बन गई है। विद्यारम्भ संस्कार छात्र जीवन को नैतिक शिक्षा, संयम, चरित्र निर्माण, अनुशासन व ज्ञान के सूत्र में बांधता है। सभी माता-पिता अपने बच्चे की उत्तम शिक्षा व सफल जीवन की कामना करते हैं। परन्तु इसका पथ शास्त्रों में वर्णित संस्कारों के पालन से ही प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि विद्यारम्भ संस्कार समारोह में ऐसे सनातनी माता-पिता जिनका बच्चा अभी विद्यालय में प्रवेश कर रहा है। अथवा बिना संस्कार के किसी विद्यालय में अध्ययन कर रहा है वह सभी आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहयोग कर रहा है। तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। बच्चे यथा संभव नवीन वस्त्र व माता-पिता पारंपरिक भारतीय परिधान में कार्यक्रम में सादर आंमत्रित हैं। प्रत्येक बच्चे एक नई स्लेट साथ में अवश्य लाएं। पूजन सामग्री विद्यालय द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker