पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर की कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद – क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन और उत्खनन कर रहे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं नगर में दिन-रात रेत का परिवहन किया जा रहा है। रेत माफिया को सबक सिखाने अब नवजात चौकी प्रभारी में मोर्चा संभाल लिया है, नवागत चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया के कुशल नेतृत्व से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है चौकी प्रभारी ने स्थानीय पुलिस चौकी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपने चौकी क्षेत्र में रात दिन निरंतर गश्त के दौरान अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर ट्राली को रेत से भरे पकड़े।

विगत 23 मार्च को राहुल पिता हरिराम कीर जो ट्रैक्टर सोनालिका में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर ले जा रहा था जिसे पुलिस द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में लाकर खड़ा किया गया एवं 24 मार्च को राकेश पिता मोतीराम निवासी झालौन को रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए स्वराज ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्राली के साथ रिटाल खापा पुल के पास से पकड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों प्रकरण में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 एवं भारतीय दंड विधान की धारा 379 के अंतर्गत कार्रवाई कर ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया है। 2 दिन में लगातार रेत माफिया के खिलाफ दो कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।

193 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!