Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

ज्ञानगंगा के विद्यार्थियों ने निकाली शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अवध में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राम- सीता- लक्ष्मण एवं हनुमान जी के वेश में भगवा वस्त्र एवं भगवाध्वज के साथ आए। इसके बाद श्रीराम दरबार का पूजन एवं हनुमान चालीसा के बाद नगर में भगवामयी शोभायात्रा निकाली गई। जो प्रमुख मार्ग तवा कॉलोनी, बायपास रोड, काली मंदिर, परशुराम चौक, बीजेपी कार्यालय, महाराणा प्रताप चौक, तेजाजी चौक से गुजरी तो समस्त नगरवासियों ने फूल वर्षाकर प्रभु श्रीराम की सजीव झांकी का स्वागत किया। पूरा मार्ग ऐसा लग रहा था जैसे वह भगवा रंग में रंगा हो। संस्था प्राचार्य अर्जुन सिंह चौहान ने बताया की यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्रों में श्रीराम के आदर्श एवं चरित्र से परिचित करवाना है, ताकि एक संस्कारवान एवं समृद्ध भारतवर्ष का निर्माण हो सके। प्राचार्य श्री चौहान ने प्रशासन, पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply