Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

संकल्प यात्राÓ के दौरान ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को जिले के ग्राम झाड़बीड़ा, गाड़ामोड़खुर्द, नगावामाल, पाहनपाट व चौकड़ी पहुंची। उल्लेखनीय है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। संकल्प यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन के ग्रामों में पहुंचने पर स्कूली छात्राओं व महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा का स्वागत करते है। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया जा रहा है और किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी सोइल हेल्थ कार्ड प्रदान किये जा रहे है। यात्रा के दौरान कार्यक्रम में ग्रामीणों को भारत सरकार की ओर से प्राप्त केलेण्डर वितरित किए जा रहे है। यात्रा के साथ चल रहे प्रचार वाहन का स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत कर रहे हैं तथा वाहन में लगे एलईडी टीवी पर विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये जा रहे है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया जा रहा है। शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर गांव के मरीजों को दवाईयां दी जा रही हैं।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply