Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

बम से उड़ाने की धमकी का पत्र स्कूल गेट पर चस्पा किया

1 min read
Text Size:

खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम पटाजन में एक घटना से सनसनी फैल गई। यहां एक पत्र के जरिए स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

ताले के ऊपर चिपकाया धमकी भरा पत्र

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम पटाजन में स्कूल के गेट पर लगे ताले के ऊपर कोई अज्ञात व्यक्ति एक पत्र चस्पा कर गया।

खंडवा शहर में भी धमाके का उल्‍लेख

बताया जाता है कि इस पत्र में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के साथ ही खंडवा शहर में भी धमाके का जिक्र किया गया।

आइएसआइ की तरफ से धमकी देने का हवाला

जानकारी के अनुसार इस पत्र में आइएसआइ की तरफ से धमकी देने का हवाला दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। पत्र को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि पत्र जब्त कर लिया गया और इसकी जांच की जा रही है।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply