Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

नेशनल उपभोक्ता लोक अदालत में 421 प्रकरणों का हुआ निराकरण

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में शनिवार को नेशनल उपभोक्ता लोक अदालत हुई। राज्य स्तर पर अशोक कुमार तिवारी कार्यकारणी अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग के मार्गदर्शन में अदालत लगी। इसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी लोक अदालत से प्रकरणों का निराकरण हुआ।

रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग शोभित जैन ने जानकारी दी है कि राज्य उपभोक्ता आयोग और जिला उपभोक्ता आयोगों में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत, चिकित्सा, टेलीफोन, कृषि, ऑटोमोबाइल, हाउसिंग, एयरलाइंस, रेलवे इत्यादि के प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही लोक अदालतों में की गई। राज्य आयोग में 17 प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते से कराया गया। इसमें 5 लाख 21 हजार 938 रूपये की राशि वितरित की गई। इसी प्रकार प्रदेश के जिला आयोगों में 404 प्रकरणों में आपसी समझौता कराया गया। इसमें 4 करोड़ 97 लाख 81 हजार 131 रूपये की राशि वितरित की गई।

264 Views
What do you think?

Leave a Reply