Skip to content
Thursday, 5 November 2026
मध्य प्रदेश

युवक ने बेबी डाग को बेहरमी से पटका, पैर से कुचला, वीडियो देख सिंधिया विचलित, शिवराज बोले- सख्त कार्रवाई होगी

2 min read
Text Size:

गुना। शहर में एक बेजुबान के साथ युवक द्वारा क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सड़क किनारे बैठे एक युवक ने एक मासूम पपी को सिर्फ इसलिए उठाकर बेहरमी से सड़क पर पटक दिया और पैर से कुचलकर मार डाला, क्योंकि वह बेजुबान कूं-कूं करते हुए उसके पास आ गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला लोगों के संज्ञान में आया। इंटरनेट मीडिया पर जब यह वीडियो केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा तो वह विचलित हो गए और और उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर सीएम शिवराज को टैग करते हुए लिखा कि यह भयावह और परेशान करने वाला है। इस पर प्रतिक्रिया देते शिवराज ने लिखा कि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसे नतीजा भुगतना होगा।

वीडियो से सामने आई हकीकत
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर की सुभाष कालोनी का है। इसमें नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे बैठा है। तभी दो छोटे-छोटे पपी उसके पास पहुंच जाते हैं। यह देखकर वो व्यक्ति इतना उत्तेजित हो जाता है कि वह एक पपी को उठाकर जोर से जमीन पर पटक देता है। इस पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं होता और वह उठकर सड़क पर घायल पड़े उस पपी के पास जाता है और पैरों से कुचलकर उसे मार डालता है।
सिंधिया ने की कार्रवाई की मांग, सीएम ने दिया यह जवाब
यह मामला संज्ञान में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- यह भयावह और परेशान करने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस बर्बरता के लिए उस व्यक्ति को दंडित किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने सीएम शिवराज को टैग किया। इसके जवाब में सीएम शिवराज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भयावह घटना से बेहद परेशान हूं। न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बर्बरता के ऐसे कृत्य निश्चित ही निंदनीय हैं और जिम्मेदार व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे।
111 Views
What do you think?

Leave a Reply