Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

कलियासोत डेम के कैचमेंट में पेड़ों को उखाड़कर बनाई सड़क, कलेक्टर से शिकायत

2 min read
Text Size:

 भोपाल। कलियासोत डेम के बफर जोन सहित उसके 33 मीटर के दायरे में किए गए कच्चे-पक्के सभी निर्माणों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अवैध करार दिया है। इन अवैध निर्माणों को हटाकर अब यहां हरित क्षेत्र विकसित किया जाना है। लेकिन इस मामले में अब एक और गड़बड़ी सामने आई है। पता चला है कि कलियासोत डेम एरिया में हरियाली को हटाकर कचरा खंती बनाई जा रही है।

डंप किया जा रहा कचरा
ये खंती पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास डेम के एफटीएल से महज 10 से 15 मीटर की दूरी पर बनाई गई है। यहां डंपरों के आने-जाने के लिए जेसीबी से दर्जनों पेड़ों को जड़ से उखाड़ कर रास्ता बनाया गया है। अब तक यहां 20 डंपर से ज्यादा कचरा डंप किया जा चुका है।
डेम के किनारे है खंती
बता दें कि कलियासोत नदी और डेम से 33 मीटर दायरे में निर्माणों का सर्वे ड्रोन से कराया गया है। इसमें 1100 से ज्यादा निर्माण चिह्नित किए गए, लेकिन हैरत की बात ये है कि इसमें कहीं भी कचरा खंती नजर नहीं आई। जबकि यह खंती बिल्कुल कलियासोत डेम के किनारे है और यहां 20 डंपर से ज्यादा कचरा डंप किया जा चुका है। पेड़ों को उखाड़कर बनाया गया रास्ता भी साफ नजर आ रहा है। इस संबंध में पर्यावरण कार्यकर्ता उमाशंकर तिवारी और नितिन सक्सेना ने कलेक्टर एवं डीडब्ल्यूसीसी कमेटी के अध्यक्ष आशीष सिंह सहित यूएडीडी आयुक्त भरत यादव से शिकायत की है।
181 Views
What do you think?

Leave a Reply