Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

चोरी के शक में पुलिस ने महिला की 4 घंटे तक की पिटाई, अस्पताल में इलाज जारी

2 min read
Text Size:

जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां ओमती थाना पुलिस ने चोरी के शक में एक महिला को इस कदर मारा कि उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम मंजू वंशकार है जो कि रसल चौक स्थित समदड़िया होटल में सफाई कर्मचारी का काम करती थी। वहीं, मामला गहराने पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने एसआई सुनीता पंच और आरक्षक रूबी को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच सीएसपी को सौंप दी है। विस्तार से जानें यहां

मिली जानकारी के अनुसार, होटल में एक पार्टी हुई थी। जिसमें शामिल हुए एक व्यक्ति ने हाथ में सोने का ब्रेसलेट पहना हुआ था। जिसकी कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए थी जो कि पार्टी के दौरान गिर गया था। फिर वो ब्रेसलेट मंजू को मिला। जब वह अपने मालिक को देने गई तो उसे वहां कोई अधिकारी नहीं दिखा, तो वह ब्रेसलेट लेकर अपने घर चली गई। वहीं, जब मंजू होटल पहुंची तो उसने अपने साथियों को पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद उसने कहा कि इसे मैं संभालकर अपने एपरोन में रख रही हूं। इसका ध्यान रखना, जब तक मैं सभी लोगों को बुलाकर लाती हूं।

पुलिस ने 4 घंटे तक की पिटाई

जिसके कुछ देर बाद मंजू जब लौटकर आई तो देखा कि ब्रेसलेट नहीं था और ना ही वहां पर मनोज मौजूद था। मंजू ने मनोज को फोन करके बुलाया तो मनोज ने साफ मना कर दिया कि उसने यहां पर कोई सोने का ब्रेसलेट नहीं देखा। इसके बाद होटल प्रबंधन ने दोनों को दो दिन की मोहलत दी कि वह ब्रेसलेट लाकर दें। जब ब्रेसलेट नहीं मिला तो पुलिस मंजू और तीन अन्य सफाई कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंची और फिर बिना एफआईआर दर्ज किया ही मंजू को 4 घंटे तक पुलिस ने पीटा। इस दौरान मंजू को बेल्ट और जूते से पीटने का आरोप भी पुलिस पर लगा है, जिससे वो जख्मी हो गई।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply