Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

पुलिया से टकराई कार, युवक की मौत, दो लोग घायल

1 min read
Text Size:

मंदसौर- ग्राम बर्डियागुर्जर में शामगढ़ से इंदौर जा रही कार पुलिया से टकरा गई। कार में तीन युवक सवार थे। इस दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देर रात जिला अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार शामगढ़ से फाइनेंस कंपनी के मैनेजर भदौरिया, 30 वर्षीय रोहित पटेल एवं कृष्णकुमार मालवीय पटेल कार से इंदौर निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी उनकी कार ग्राम बर्डियागुर्जर में घुमावदार पुलिया से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान जोरदार आवाज हुई, जिसे सुन आसपास खेतों में सिंचाई कर रहे किसान वहां पहुंचे और तीनों युवकों को गाड़ी से निकाला, तब एक युवक कृष्णकुमार मालवीय की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी को सुवासरा अस्पताल भिजवाया। सुवासरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल रोहित एवं भदौरिया को जिला अस्पताल भेजा गया। शव स्वजन को सौंपा गया।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply