Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

गांवों में पाइप लाइन बिछाने की थी खोदाई, उखड़ी पड़ी सड़कें, पानी भी नहीं पहुंचा

2 min read
Text Size:

भोपाल- जिले की 36 ग्राम पंचायतों में घर -घर नल से जल पहुंचाने के लिए हलाली समूह जलप्रदाय योजना के तहत आठ महीने पहले पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था।यह काम जल विकास निगम द्वारा एजेंसियों से कराया गया था।एजेंसियों ने पाइप लाइन बिछाने सड़कों की खोदाई कर दी और बिना सड़कें बनाए काम बंद कर दिया है। अब हालात यह हैं कि उखड़ी सड़कों से लगभग एक लाख लोग परेशान है और घरों तक उक्त योजना के तहत नल से जल भी नहीं पहुंच सका है। वहीं उक्त योजना का काम अधूरा ही पड़ा हुआ है और जिम्मेदारों काे चिंता नहीं है। बता दें कि 4 मार्च को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने इस योजना का भूमिपूजन बहेड़ा गांव से किया था।

धूल और कीचड़ की वजह से आवागमन मुश्किल
इन सभी ग्राम पंचायतों में एजेंसियों द्वारा सड़कों की खोदाई कर छोड़ने से जब सूखा रहता है तो जमकर धूल उड़ती है। जिससे लोगों के घर में धूल जम जाती है और लोग धूल से बीमार भी हो रहे हैं। वहीं जब भी वर्षा होती है तो कीचड़ से आवागमन मुश्किल हाे जाता है। जब वर्षा हुई तो ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया। लोग उखड़ी सड़क पर कीचड़ से होते हुए बड़ी मुश्किल से मुख्य मार्गाें तक पहुंचे। दरअसल पाइप लाइन बिछाने सड़कों को खोदा गया और फिर बनाने की बजाय पत्थर एवं मिट्टी से पाट दिया गया है।
इन पंचायतों में बिछाई गई है पाइप लाइन
पाइप लाइन बिछाने के लिए जल विकास निगम द्वारा भोपाल की 36 ग्राम पंचायतों में काम कराया जा रहा है। इनमें फंदा ब्लाक के अचारपुरा, अमोनी, अरेड़ी, अरवलिया, बालमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, चाचेड़,डोब, डोबरा, फतेहपुर, गनियारी, गरमुर्रा, घासीपुरा, जाटखेड़ी, इमलिया, ईंटखेड़ी सड़क, जगदीशपुर , कल्याणपुरा, मुंगालिया कोट, परेवाखेड़ा, परवालिया, पिपलिया जागीर, प्रेमपुरा, पुरामन भामन , रासलाखेड़ी, समरधा, सेमरा सैयद, सेवनियां ओमकारा, श्यामपुर, सूखी सेवनिया, देवलखेड़ी एवं खामखेड़ा आदि शामिल है ।
113 Views
What do you think?

Leave a Reply