नई दिल्ली- सरकार ने शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी दलों की बैठक बुलाई है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि यह सत्र 22 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें होंगी। उन्होंने संसद में रचनात्मक चर्चा के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

Text Size:
82 Views
What do you think?






