Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा मध्य प्रदेश

मंदिर के पास से निकालेंगे इंदौर-खंडवा राजमार्ग, टूटेगा कुआं

2 min read
Text Size:

इंदौर/खंडवा- एदलाबाद राजमार्ग के लिए जंगलेश्वर मंदिर को नहीं तोड़ा जाएगा, अपितु परिसर के पास से सड़क निकाली जाएगी। सड़क निर्माण में सिर्फ कुएं को तोड़ा जाएगा। कुछ ऐसा ही निष्कर्ष एनएचएआइ और निर्माण एजेंसी ने निकाला। अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। जहां ग्रामीणों से भी उन्होंने चर्चा की।

कुआं टूटने के बारे में अधिकारियों ने बताया तो ग्रामीणों ने अन्य स्थान पर जलस्रोत के लिए कुआं बनाकर देने की मांग की। फिलहाल इसके लिए वनक्षेत्र में खोदाई की जाएगी। मामले में वन अफसरों से बातचीत के बाद निर्णय लेंगे।

दो बार अलाइनमेंट बदला गया

राजमार्ग निर्माण के लिए हनुमान और शिव मंदिर को हटाए जाने से ग्रामीण नाराज थे। दो बार अलाइनमेंट बदला गया, जिसमें पहले मंदिर का बगीचा और फिर बाद में मंदिर की दीवार तोड़ी जानी थी। इसे लेकर ग्रामीण काफी विरोध कर रहे थे। इसे लेकर को प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल, मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी के चीफ इंजीनियर आर राव, चोरल रेंजर सचिन वर्मा, सिमरोल टीआइ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने निरीक्षण कर अलाइनमेंट पर चर्चा की। उन्होंने मंदिर को बचाते हुए सड़क निकालने की बात कही। मगर सड़क के लिए मंदिर परिसर में बने कुएं को तोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी और बोले कि प्राचीन मंदिर होने से कई गांव के लोग आते हैं। बाद में अधिकारियों ने मंदिर में जाकर दर्शन किया और ग्रामीणों से सहयोग करने का आग्रह किया। एजेंसी के चीफ इंजीनियर राव ने बताया कि राजमार्ग निर्माण में मंदिर परिसर का कुछ हिस्सा आएगा। मंदिर के पास से सड़क निकाली जाएगी।
182 Views
What do you think?

Leave a Reply