Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

राजस्थान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया

2 min read
Text Size:

जयपुर- राजस्थान में कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेंद्र सिंह, मुकुल वासनिक और सीपी जोशी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस के घोषणापत्र का मुख्य बिंदु किसानों के लिए स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी कानून लाना है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जायेगी। 4 लाख सरकारी नौकरियों सहित 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरियों का नया कैडर बनाया जाएगा। गैस सिलेंडर, जो अभी 500 रुपए में मिलता है उसे बीपीएल, एनएफएसए और उज्जवला लाभार्थियों के लिए घटाकर 400 रुपए कर दिया जाएगा। राज्य में शिक्षा का अधिकार कानून लाकर निजी शिक्षण संस्थानों में भी 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त कर दी जायेगी।

मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार को 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा। छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराने के लिए मर्चेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जाएगी। 100 तक की आबादी वाले गांव-कस्बों को सड़क से जोड़ा जाएगा।

प्रत्येक गांव और शहरी वार्ड में सुरक्षा-गार्ड तैनात किये जायेंगे। आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिया जाएगा। जातीय जनगणना करायी जायेगी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं को लागू करने का आश्वासन दिया।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply