Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

कांग्रेस ने जिला से प्राप्त जानकारियों के आधार पर की चुनाव आयोग से शिकायत

3 min read
Text Size:

भोपाल- प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने आज चुनाव आयोग को अलग-अलग शिकायत प्रेषित करते हुए कहा है कि प्रदेश में संपन्न हुये मतदान की 3 दिसम्बर, 2023 को मतगणना होना नियत है, जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण से प्राप्त शिकायत अनुसार जिला रीवा में विधानसभा निर्वाचन 2023 में 1369 पुलिस कर्मियों व अतिथि शिक्षकों को मतदान दिवस चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित किया गया। रीवा में निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराने के लिए शासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य में संलग्न किया गया था जिस क्रम में पुलिस विभाग के कर्मचारियों व शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों की भी सेवाएं ली गई थी।

धनोपिया ने कहा कि देश में मतदाता के रूप में अंकित किसी भी व्यक्ति का चाहे व शासकीय सेवक हो या प्राईवेट व्यक्ति हो, मत का अधिकार उसके मौलिक अधिकार के रूप में विधि/संविधान द्वारा प्राप्त अधिकार है। रीवा जिले में विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किये गये 1369 पुलिस विभाग के कर्मचारियों व शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों को प्रशासनिक उदासीनता के चलते अपने मताधिकार से वंचित होना पड़ा है क्योंकि उन्हें पोस्टल वोट मतदान हेतु उपलब्ध नहीं कराए गए है जो किे घोर आपत्तिजनक है तथा उक्त घटनाक्रम में षडयंत्र की संभावनाएं परिलक्षित हो रही है। मताधिकार से किसी भी व्यक्ति को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

धनोपिया ने चुनाव आयोग को शिकायत प्रेषित करते हुए कहा कि प्रदेश में हजारों की संख्या में शासकीय कर्मचारी विधानसभा चुनाव के मतदान से चुनाव ड्यूटी में तैनात होने के कारण उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया है, जिसके संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आपसे मांग की जाती रही है कि पोस्टल वोट का उपयोग न कर पाने वाले शासकीय कर्मचारियों को मतदान का अवसर दिए जाने की मांग के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा द्वारा आदेश क्रमं /पु.अ/खं/चुनाव सेल/59/23 मतदान से वंचित रहे पुलिस कर्मियों को मतदान करने के आदेश जारी किए गए है जिसका क्रियान्वयन भी हुआ है। मतदान करने के लिए विशेष कैम्प लगाकर मतदान कराने की व्यवस्था की गई है उसी तरह के पोस्टल वोट्स से मतदान कराने के विशेष कैम्प पूरे प्रदेश में लगाकार चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहे मतदान से वंचित शासकीय कर्मचारियों जिनमें पुलिस कर्मी, अतिथि शिक्षक एवं आंगनवाडी कर्मचारियों से पुलिस अधीक्षक जिला खंडवा द्वारा जारी आदेश जैसे ही अन्य सभी कर्मचारियेां के संबंध में आदेश जारी कर पोस्टल वोट्स के माध्यम से शीघ्र मतदान कराया जाए।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply