Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

नपा अध्यक्ष की मौजूदगी में नव निर्वाचित परिषद की प्रथम साधारण सम्‍मेलन हुआ आयोजित

3 min read
Text Size:

 

बड़वाह– नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गुप्ता की उपस्थिति में नव निर्वाचित परिषद की गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प्रथम साधारण सम्‍मेलन आयोजित किया गया । जिसमें सभी पार्षदों से उनके वार्ड और नगर के महत्‍वपूर्ण विषयो पर विचार विमर्श कर सर्व सम्‍मति से निर्णय लिया गया ।हालाकि इस निर्णय पर सभी विकास कार्यों का स्टीमेट बनाकर इन सभी कार्यों को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा ।

 

इन बिंदुओं पर परिषद ने जताई सहमति ——

 

उक्त बैठक में सभी पार्षदों ने अपनी सहमति देते हुए ।

शासकीय कर्मचारियो का 3 प्रतिशत महंगाई भत्‍ते का अनुमोदन करने की बात कही । सहायक राजस्‍व निरीक्षक शेरू केवट एवं घनश्‍याम केवट भृत्‍य को निलंबन का अनुमोदन

नामांतरण प्रकरणों में अध्‍यक्ष महोदय को अधिकृत किया गया ।बाजार बैठक का ठेका निरस्‍त कर राशि वसुली की जावे तथा पुन: ठेके हेतु पुन: निविदा जारी की जावे ।उपभोक्‍ता प्रभार में 15 प्रतिशत की वृध्दि की गई । शासन से प्राप्‍त राशि से 5 कचरा वाहन क्रय किये जाने की स्‍वीकृति विभिन्‍न विभागो में प्राप्‍त निविदा को निरस्‍त कर पुन: निविदा जारी करने की स्‍वीकृति प्रदान की गई । हालाकि इस बैठक में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता के मद्देनजर विद्युत सुधार व्‍यवस्‍था के लिए हाईड्रोलिक क्रय करने पर स्‍वीकृति दी गई।सीएम अधोसंरचना अंतर्गत स्‍वीकृत कम्‍युनिटी हाल का नवीन स्‍थान चयन कर निर्माण किये जाने की स्‍वीकृति प्रदान की गई । जबकि विगत वर्ष पहले बने नव निर्मित मटन मार्केट की दुकाने निलाम कर दुकानों में ही मटन विक्रय करने पर मोहर लगाई गई ।वही उन दुकानदारों को निकाय द्वारा लायसेंस जारी करने पर विचार विर्मश किया गया ।

सीएम अधोसंरचना अंतर्गत स्‍वीकृत वार्ड क्रमांक एक स्थित जयंती माता रोड़ पर सड़क निर्माण करने वाले पूर्व ठेकेदार को दिया, ठेका निरसत कर पुन: निविदा जारी करने का निर्णय लिया गया । हालाकि की इस बैठक में उन परिवार को भी प्राथमिकता दी गई ।जो अपना आशियाना बनाना चाहते है । ऐसे परिवारों को भण्‍डारी ग्रीन कालोनी में नामांतरण एवं भवन निर्माण अनुमति जारी करने की अनुमति प्रदान करने पर सहमति जताई गई । एमजी रोड़,जैन स्‍थानक के सामने का अतिक्रमण हटाये जाने का निर्णय लिया गया ।

निर्माण कार्यो की 5 करोड़ की तैयार की गई डीपीआर की प्रशासकीय एवं वित्तिय स्‍वीकृति प्रदान की गई ।

गणगौर घाट पर हाईमास्‍ट लगाये जाने की स्‍वीकृति प्रदान की गई । शहर में विचरण करने वाले पशुओं के लिए कांजी हाउस निर्माण की अनुमति प्रदान की गई ।

 

बगीचे और स्वच्छता पर भी दिया ध्यान ——-

 

परिषद ने नगरीय निकायो के समस्‍त उद्यानो का सौदंर्यीकरण और जय स्‍तंभ का सौदंर्यीकरण किये जाने की स्‍वीकृति प्रदान की गई ।

जबकि वार्ड क्रमांक 04, 05, 06 12, 15, 16 स्थित नालो का‍ निर्माण स्‍लेप एवं चेम्‍बर का निर्माण करने की अनुमति दी । उल्लेखनीय है की नपा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने शहर के वार्डो में होने वाली सफाई व्यवस्था को लेकर अब प्रत्येक वार्ड में वार्ड पार्षद की निगरानी में करीब 3 से 4 सफाईकर्मी को नियुक्त करने का फैसला लिया ।ताकि वार्डवासियों को साफ सफाई और नाली सफाई के लिए नपा के चक्कर नही काटना पड़े ।इस बैठक में नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, नपा सीएमओ केशव सिंह सगर, इंजीनियर आशीष राठौड़,शैलेश पाठक,पार्षद ज्योति विजय सोनी,रजनी भंडारी,सीमा कानूनगो,सुनील चौधरी सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे ।

259 Views
What do you think?

Leave a Reply