Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास सभी

भगवान गणेश की आराधना में लीन हुए नगरवासी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। नगर में इन दिनों 10 दसवीं गणेश उत्सव के दौरान भगवान विघ्नहर्ता लंबोदर श्री गणेश की आराधना में नगरवासी लीन हैं। सुबह से ही भगवान गणेश की आराधना में श्रद्धालु जुटे रहते हैं। देर रात्रि तक भगवान के पंडालों में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। नगर के घर-घर एवं विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक रूप से गणेश वंदना की जा रही है। नगर के चमन चौक, सेठ दगड़ू लंगर बीड़ी कांप्लेक्स परिसर, चमन चौक, चांदनी चौक, जेपी कॉलोनी, पवार कॉलोनी, कृष्ण विहार कॉलोनी, आदर्श विहार कॉलोनी, सेवा आश्रम, वार्ड क्रमांक 3 सहित यादव मोहल्ला, मेघनाथ मोहल्ला, महावीर मार्ग, शंकर मंदिर परिसर गली में, तालाब की पाल विभिन्न समितियों के द्वारा भगवान गणेश की सुंदर आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र है। प्राचीन श्रीराम मंदिर, नवीन राम जानकी मंदिर डाक बंगले के पीछे, शंकर बीड़ी परिसर में भगवान लंबोदर की प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। अजनास रोड स्थित पंडाल में प्रतिदिन भगवान की सुंदर झांकी सजाई जा रही है। नगर के गणेश मंदिर जूना गाड़ी अड्डा पर महाआरती में ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल इंदौरीलाल परिवार एवं अनिल पटेल सिरालिया की ओर से 251 किलो खिचड़ी एवं 151 किलो लड्डू के महाप्रसाद का वितरण किया गया। गणेश चौक पर सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश का फूल बंगला में सुंदर श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं का मन मोह रहा था। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नगर के चारों ओर इन दिनों श्री गणेश आराधना का दौर चल रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताएं की जा रही है। योगेश तिवारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 3 में भगवान गणेश की मिट्टी से बनी विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समिति द्वारा मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति होशंगाबाद से कलाकारों द्वारा निर्मित की गई, जो आकर्षण का केंद्र है। इसी श्रृंखला में समीपस्थ ग्राम बड़दा में गणेशोत्सव परिसर में 8 सितंबर को दादाजी सेवा भक्त मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर भजनों का आनंद लें।
——————————-

211 Views
What do you think?

Leave a Reply