Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

खाद्य पदार्थो के सैंपल लेकर जांच की

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र करताना में संचालित किराना, होटल आदि एक दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विभाग के निरीक्षक जेपी लववंशी ने बताया कि चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मिठाई, मसाले, घी, पनीर, चॉकलेट, नमकीन इत्यादि के 25 नमूनो की जांच की गई। जिनमें से एक नमूना अमानक स्तर का पाया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लायसेंस की जांच की गई और खुले खाद्य पदार्थो को ढंकवाया गया। होटल वालो को निर्देशित किया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री में अखाद्य रंग का उपयोग न करें। कोई भी उपभोक्ता खाद्य सामग्री की जांच 10 रुपए शुल्क अदा कर करवा सकता है। चलित खाद्य प्रयोगशाला नर्मदापुरम संभाग से हर माह जिले में आती है।
—————————-

125 Views
What do you think?

Leave a Reply