Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

महाविद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि एसपी मनीष अग्रवाल, विशेष अतिथि आरटीओ मनोज तेनगुरिया, एसडीओपी पूजा पटेल एवं अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.जेके जैन ने की। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजा कौशल, अरूण तिवारी, सुनील दुबे, पिंटू गौर सहित पुलिस विभाग की ओर से अजय रघुवंशी, राजेश रघुवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम में एसपी श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों के सडक़ सुरक्षा से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया। आरटीओ मनोज तेनगुरिया ने सडक़ दुर्घटनाओं एवं लाइसेंस के लाभ एवं परिवहन के नियमों की संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। राजेश रघुवंशी एवं अजय रघुवंशी के द्वारा विद्यार्थियों को यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं आने वाले चुनोतियों से अवगत कराया।
————————————-

142 Views
What do you think?

Leave a Reply