अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को चोरी का माल बेचने से पहले उसे दबोच लिया, वहीं सख्ती से पुछताछ कर उसके कब्जे से 2 मोटरसाईकल बरामद भी की हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा एएसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम को ऐसे मामलो पर पैनी नजर रखने के साथ ही मुखबिर तंत्र की मदद से चोरों को दबोचने के लिए पाबंद किया था, ताकि चोरी के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। एसपी श्री अग्रवाल के निर्देश मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने अपनी सक्रियता को बढ़ाया। परिणाम स्वरूप वाहन चोरी के मामले में लिप्त युवक को रंगे हाथ धर दबोचा गया। थाना प्रभारी राजेश साहू ने कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम में शामिल सहायक उपनिरीक्षक संजय ठाकुर, प्रधान आरक्षक बृजेश साहू और कुलदीप भदौरिया ने एलबीएस रोड पर स्थित भैरो बाबा मंदिर के पास विनय पिता अनिल यादव उम्र 20 साल निवासी छोटी सिंधी कॉलोनी को हिरासत में लिया। जिससे पुछताछ करने पर पता चला कि चोरी की टीवीएस कंपनी की मोटरसायकल को बेचने की फिराक में खड़ा था। पुछताछ में उसने एक ओर मोटरसायकल एचएफ डीलक्स चोरी करने की बात स्वीकार की, जो हरदा थानाक्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत 60 हजार रूपए के आसपास है। मामले में आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा दिया है।
————————
सक्रियता का परिणाम… पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, 2 गाड़ी बरामद

Text Size:
155 Views
What do you think?






