Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह समीपवर्ती ग्राम अतरसमा की है। जहां अतरसमा और देवतालाब के बीच पुलिया का ये हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक ये कोई आज या कल की समस्या नही है, बल्कि ये समस्या कई महिनों से जस की तस है। सुरक्षा के लिहाज से गांव वालो ने गड्ढे के ऊपर कांटे लगा रखे हैं, ताकि वाहन चालक को गड्ढा दूर से ही दिखाई दे सके और वह बचकर निकल जाए। यहां आपकों बताना होगा कि अतरसमा-बैड़ी मार्ग से करीब दो दर्जन गांव को मुख्य मार्ग से सीधा जोड़ता है। इस मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक सैकड़ों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों को सुरक्षित सडक़ सुविधा की दृष्टि से इसका सुधार कार्य बेहद जरूरी है। फिलहाल, मार्ग की ये हालत देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
————————–

221 Views
What do you think?

Leave a Reply