Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है सभी

चैंप्स ने जाना ‘बाल सुरक्षा’ तथा ‘मानसिक स्वास्थ्य’ का महत्व.

3 min read
Text Size:

*CHAMPION NEWS*:- (सतवास) बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ‘जन साहस’ संस्था देवास के तत्वाधान और पुलिस प्रशासन के सहयोग से चैंपियन इंटरनेशनल स्कूल में आज एक शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी, ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने गीतों के माध्यम से एकता की शक्ति तथा महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों के बीच साथी हाथ बढ़ाना… किसी की मुस्कुराहटों पर हों जानिसार… इतनी शक्ति हमें देना दाता… जिंदगी की यही रीत है… जैसे प्रेरक गीत गाकर बच्चों को प्रसन्नता तथा एकता का संदेश दिया। उन्होंने इस शिविर के आयोजन के लिए डायरेक्टर श्री गौरव पाटीदार तथा प्राचार्य श्री धीरज चतुर्वेदी जी के प्रयासों की सराहना भी की। इसी क्रम में कांटाफोड़ के थाना प्रभारी श्री महेंद्र सिंह गौड़ ने बच्चों के बीच बाल सुरक्षा तथा इससे जुड़े कानून के बारे में महत्वपूर्ण तथा उपयोगी जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर आपके साथ कुछ गलत या आपत्तिजनक व्यवहार होता है, तो आप इसकी जानकारी तत्काल अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को दें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मदद करने के लिए पुलिस भी हमेशा तैयार हैं।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जनसाहस के सागरमल मालवीय ने महिला हेल्पलाइन 180030002852 के बारे में बताया, वहीं प्रांजलि जी, रितिका जी और अनुष्का जी ने छात्राओं को अहम तथा महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने रोचक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और चाइल्ड लाइन 1098 की प्रासंगिकता के बारे में अवगत कराया। संस्था द्वारा बच्चों के बीच पंपलेट, बैज और बिस्किट भी वितरित किए गए। जन साहस के ही मुकेश मालवीय जी और मोनिका पटेल जी ने पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड लाइन के बारे में विस्तार से छात्राओं को बताया। उन्होंने छात्राओं को कहा कि अगर आपके साथ कोई अनुचित या आपत्तिजनक बर्ताव होता है, तो आप चाइल्डलाइन की मदद ले सकते हैं।

शिविर को विद्यालय के डायरेक्टर श्री गौरव पाटीदार ने भी संबोधित किया। उन्होंने जन साहस संस्था और पुलिस प्रशासन द्वारा साझा की गईं उपयोगी जानकारियों पर ही बल देते हुए बच्चों को सतर्क तथा जागरूक होने की जरूरत बताई। इस क्रम में शिक्षिका अंजलि मैम ने विद्यालय में गठित SHE कमेटी के कार्यों तथा उद्देश्यों के बारे में संक्षिप्त तथा सारगर्भित जानकारी साझा की।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षक योगेश जाणी ने शिविर की अवधारणा तथा उद्देश्य के बारे में बताया और पुष्पगुच्छों के माध्यम से अतिथियों की स्वागत बेला को संपन्न कराया।

*प्रेस नोट: योगेश जाणी*

167 Views
What do you think?

Leave a Reply