Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हाइवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजी घायल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। रविवार सुबह एक बाइक इंदौर-बैतूल हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चाचा और भतीजी घायल हो गए। घायलों को हाइवे की 1033 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि विशाल पिता प्रयागराज भैसारे उम्र 30 वर्ष निवासी खिरकिया, अपनी भतीजी नेहा पिता सचिन भैसारे उम्र 18 वर्ष के साथ टेमागांव रिश्तेदार के घर गए थे। लौटते समय इंदौर-बैतूल हाइवे पर गजानंद ढाबे के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply