-किराए में 2022-23 से 2024-25 में 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की वृद्धि
-हेलीकॉप्टर का किराया 5.29 लाख प्रति घंटा तक
अनोखा तीर, भोपाल। जनवरी 2021 से नवंबर 2025 तक विमान किराए के 290 करोड़ का भुगतान किया गया तथा जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक निजी विमान कंपनियों को 90.7 करोड़ किराए का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में जनवरी 2024 से नंबर 25 तक 143 करोड़ का भुगतान हुआ है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न पर दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2019 में विमान किराए पर खर्च 1.63 करोड़ प्रतिवर्ष बढ़कर 2025 में 90.7 करोड़ प्रतिवर्ष हो गया। प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि 2023 में कोविड का बहाना करके किराया बढ़ाना कितना हास्यासपद है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति कर्ज प्रधान हो गई है, ऐसे में 5 लाख प्रति घंटे की दर से विमान किराए पर लेकर, प्रतिवर्ष सैकड़ो करोड़ हवा में उड़ाने से उधार लो घी पीयो चल रहा है।
हेलीकॉप्टर चालू हालत में
विधायक पंकज उपाध्याय के प्रश्न के उत्तर में बताया कि शासन के पास वर्तमान में एक हेलीकॉप्टर चालू हालत में है, तथा एक विमान मई 2021 से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ग्वालियर एयरबेस पर खड़ा है, यह उड़ान योग्य नहीं है। सरकार ने विमान किराए में 2022-23 से 2024-25 तक 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की। 4 अप्रैल 2023 को आयुक्त विमानन द्वारा जारी पत्र में लिखा कि पोस्ट कोविड में पर्यटन बढ़ गया तथा विमान की मांग बढ़ गई एवं कोविड के कारण विमान हेलीकॉप्टर का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ तथा लोकसभा चुनाव होने से विमान किराए की मांग अत्यधिक बढ़ गई है एवं रख रखाव तथा ईंधन में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इसलिए किराया बढ़ाया जाना तय किया गया है। इस आधार पर जिन विमान का किराया 2022-23 में 4.45 लाख प्रति घंटा था वह 2024 में बढ़कर 5.70 लाख प्रति घंटा, जिनका किराया 3.5 लाख प्रति घंटा था वह बढ़कर 4.75 लाख प्रति घंटा हो गया। लगभग सभी केटेगरी के विमान हेलीकॉप्टर किराए में 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
Views Today: 6
Total Views: 52

