Skip to content
Friday, 6 November 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

संभाग क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम के सदस्य अनंत तिवारी को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया

1 min read
Text Size:

अनंत तिवारी के आजीवन सदस्य बने 

नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट संघ के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि अनंत तिवारी वर्ष 2020 से 2023 तक नर्मदापुरम संभाग के प्रतिनिधि के रूप में एम पी सी ए की प्रबंध कार्यकारिणी में कार्य किया था। उनकी कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक ज्ञान और क्रिकेट में दिए गए योगदान के आधार पर आजीवन सदस्य बनाया गया। अनंत तिवारी अंडर 19 और सीनियर डिवीजन नर्मदापुरम संभाग से खेले और नर्मदा कॉलेज की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और नर्मदापुरम क्रिकेट संभाग में सह सचिव के पद पर कार्य किया। अनंत तिवारी के आजीवन सदस्य बनाए जाने पर संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार अध्यक्ष , रोहित फौजदार चेयरमेन , अनुराग मिश्रा, राजेश चौरे, प्रदीप तोमर, कुलभूषण मिश्रा योगेश परसाई, राजेश तिवारी, संजय नाफड़े समीर नायक कुलभूषण मिश्रा , विवेक अग्रवाल, हेमंत गोस्वामी, जागेंद्र सिंह तोमर, अनिल दिक्षित, दिलीप नामदेव , निर्वेश फौजदार, चेतन राजपूत, सुमित परदेसी सुनील कालोसिया , सुनील शर्मा, मनोहर बिल्थरिया, माधव हरने, संजय यदुवंशी सहित सभी संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

640 Views
What do you think?

Leave a Reply