Skip to content
Friday, 6 November 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

बाघिन अपने शावकों के साथ सैर करती हुई दिखाई दी

1 min read
Text Size:

पर्यटकों रोमांचित उन्होंने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया

नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक बाघिन अपने शावकों के साथ सैर करती हुई दिखाई दी। यह पल पर्यटकों के लिए काफी रोमांचित था। जिसके बाद उन्होंने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगल सफारी के दौरान हुआ टाइगर फैमिली का दीदारदरअसल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

  के चुरना जोन मे बुधवार को जंगल सफारी के दौरान आज सैलानियों को टाइगर फैमिली का दीदार हुआ। गुजरात के पर्यटकों को मालिनी नदी के पास मादा टाइगर अपने तीन सब एडल्ट शावकों के साथ टहलती हुई दिखाई दी। टाइगर फैमिली को देख पर्यटकों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। शर्मीली मिजाज की बाघिन कंकड़ी एसडीओ विनोद वर्मा ने बताया कि चुरना क्षेत्र के मालिनी नदी से चुरना रोड के बीच यह टाइगर फैमिली दिखाई दी है। आमतौर पर शर्मीली मिजाज की यह टाइगर जिसे कंकड़ी फीमेल नाम से जाना जाता है, बहुत कम ही दिखाई देती है। पर आज यह मादा बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखाई दी है। जिनकी उम्र लगभग आठ माह है। ओर तीनों शावक सब एडल्ट की स्टेज पर है।

Oplus_131072
645 Views
What do you think?

Leave a Reply