Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

श्याम इलेवन रूंदलाय की टीम ने मारी बाजी

2 min read
Text Size:

विजेता टीम को कप और 70 हजार  रुपए का दिया नकद पुरस्कार
उप विजेता टीम को कप और 35 हजार रुपए का पुरस्कार  
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के कान्हा बाबा मैदान पर पिछले 8 दिनों से चल रहे विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान यहां पर पहला मैच अंकित इलेवन टिमरनी और श्री गुरु कान्हा बाबा इलेवन सोडलपुर के बीच खेला गया। जिसमें श्री गुरु कान्हा बाबा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में अंकित इलेवन ने 116 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। जिसमें हरिओम ने 19 गैंद में ३ चौके और ७ छक्के की मदद से 56 रन बनाए। दूसरा मुकाबला एसजीके इलेवन सोडलपुर और अंकित इलेवन टिमरनी के बीच खेला गया। जिसमें एसजीके ने निर्धारित 7 ओवरों में 82 रन बनाए। जवाब में अंकित इलेवन ने 83 रन बनाकर यह मैच जीतकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। वही शनिवार को पहले ही श्री श्याम इलेवन रूंदलाय फाइनल में पहुंच गई थी। जिसका मुकाबला अंकित इलेवन से हुआ। अंकित इलेवन ने निर्धारित 7 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। जिसमें अखिल ने 15  गेंद पर 49 रन 5 छक्के और चार चौकों की मदद से बनाएं। जवाब में श्री श्याम इलेवन रूदलाय के शनि और भानू दोनों भाइयों की जोड़ी ने एक विकेट पर 109 रन बनाकर यह फाइनल मुकाबला जीता। जिसमें शनि ने 20 गेंद पर छह चौके और पांच छक्के की मदद से 57 रन बनाए । वहीं भानू ने 14 गेंद में 41 रन तीन चौके और चार छक्के की मदद से बनाए। मैच की कमेंट्री दिनेश मुकाती बृजेश माहेश्वरी के द्वारा की गई। समिति के सदस्य अध्यक्ष चंदू सोलंकी, प्रीतम खोरे सहित समिति के सभी सदस्य इस दौरान उपस्थित थे। फाइनल मुकाबले के समापन पर क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह, जिला अध्यक्ष ओम पटेल, पीसीसी सदस्य अरुण जायसवाल, ओमप्रकाश सोलंकी, ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद पटेल, राहुल जयसवाल, राहुल पटेल, सचिन सेठ, रामदास रायखेरे, विधायक प्रतिनिधि गंगाराम गुर्जर, अमित पाटिल, आदित्य पटेल, दीपक जैन, संदीप सोलंकी, विनोद सोलंकी, संजय सोलंकी सहित अन्य कांग्रेसियों के द्वारा मैच की विजेता श्री श्याम इलेवन रुदलाय को कप और 70 हजार नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता अंकित इलेवन को 35 हजार रुपए नगद और कप दिया गया। साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया गया।

680 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply