सेमरी हरचंद- दिल्ली प्रदेश में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हुई है और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पराजित करते हुए जीत हासिल की
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिसका असर सेमरी हरचंद में भी दिखाई दिया ग्राम के पीपल चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भाजपा सेमरी हरचंद मंडल द्वारा जीत का भव्य जश्न”आनंदोत्सव” के रूप में पटाखे जलाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी मंडल अध्यक्ष योगेश मालवीय, मंडल प्रभारी मंगेश महेश्वरी, भाजपा नेता राघव पटेल, दिनेश नामदेव, भावेश दुबे, गोविंद कुशवाहा, साहब सिंह पटेल, रवि सोनी, राकेश पटेल, आशुतोष तिवारी, राजू मालवीय, रामकुमार पटेल, शक्ति भदोरिया, राकेश सेन, सहित सभी मोर्चे पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली में भाजपा की जीत पर नगर के पीपल चौक पर मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

Text Size:
730 Views
What do you think?






